how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » एसपी सिटी ने मेरठ में सुरक्षा का जायजा लिया:रक्षाबंधन से पहले प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

एसपी सिटी ने मेरठ में सुरक्षा का जायजा लिया:रक्षाबंधन से पहले प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को मेरठ पुलिस ने शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों के घरों से बाहर निकलने और बस अड्डों व प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने भारी पुलिस बल के साथ सोहराब गेट बस स्टैंड, भैंसाली बस डिपो और हापुड़ अड्डा सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और भीड़ की स्थिति के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान संदिग्ध लोगों की चेकिंग और उनसे पूछताछ भी की गई।

एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रमुख चौराहों, बस अड्डों और बाजारों में पुलिसकर्मियों की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

एसपी सिटी ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर शहर में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। उन्होंने महिलाओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x