how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » मेरठ सीसीएसयू : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

मेरठ सीसीएसयू : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

SZN  संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में इन दिनों बीएड की मार्कशीट हासिल करने के लिए छात्र-छात्राओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। बिहार एसटीईटी में आवेदन के लिए मार्कशीट की अनिवार्यता के चलते दूर-दराज से अभ्यर्थी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन निर्धारित शुल्क जमा कर तत्काल व्यवस्था में आवेदन करने के बावजूद कई छात्रों को महीने भर से मार्कशीट नहीं मिल सकी है।
प्रयागराज से करीब 700 किलोमीटर का सफर तय कर विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र बृजेश का मामला सामने आने पर व्यवस्था की गंभीर खामी भी उजागर हुई। बृजेश ने गुरुवार काोkछत्र नेता अंकित अधाना को अपना परीक्षा परिणाम दिखाते हुए बताया कि वह परीक्षा में उत्तीर्ण है, लेकिन उसकी अंकतालिका में उसे अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है।

इस त्रुटि को ठीक कराने के लिए वह करीब एक साल से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहा है। अब उसे बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन करना है, जिसके लिए सही मार्कशीट की जरूरत है।

बीएड की मार्कशीट के लिए सीसीएसयू के गोपनीय विभाग में मारामारी
बृजेश के मुताबिक गुरुवार को उसकी मार्कशीट संशोधन के लिए तीन बार खिड़की से अंदर भेजी गई, लेकिन हर बार उसे फेल दर्शाने वाली अंकतालिका ही वापस मिली। आखिर में कर्मचारियों ने उसे दो दिन बाद फिर आने के लिए कह दिया। इस पर अंकित अधाना ने प्रोक्टोरियल बोर्ड के प्रदीप चौधरी को मामले की जानकारी दी।

बिहार एसटीईटी के आवेदन को लेकर बढ़ी अभ्यर्थियों की परेशानी

मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद देर शाम परीक्षा नियंत्रक और प्रदीप चौधरी ने संबंधित कर्मचारियों को तलब कर नाराजगी जताई। इसके बाद विशेष रूप से खिड़की खुलवाकर बृजेश की संशोधित मार्कशीट जारी कराई गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए कई दिनों से मार्कशीट का इंतजार कर रहे अन्य अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं भी निकलवाई गईं।

छात्र नेताओं ने की मांग

छात्रों का आरोप है कि कार्यदिवस होने के बावजूद प्रशासनिक भवनों में कई जिम्मेदार अधिकारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। इससे नाराज छात्र नेताओं और अभ्यर्थियों ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल व्यवस्था में आवेदन करने वाले छात्रों को उसी दिन मार्कशीट उपलब्ध कराने और इसके लिए लिए जाने वाले शुल्क को कम करने की मांग की। बीएड से संबंधित कार्य और मार्कशीट वितरण खिड़कियों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की।

छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक से गोपनीय विभाग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की भी मांग उठाई। इस दौरान छात्र नेता शान मुहम्मद, रोहित बावरा, रजत ठाकुर, आशु गोस्वामी, अनुज गुर्जर, रवि मावी प्रधान छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x