सुल्तानपुर में 112 साल पुरानी रामलीला की शुरुआत गुरुवार देर रात शिव बारात के साथ हुई। शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव के स्वरूप धारण किए कलाकारों से सजी झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अगले 14 दिनों तक रामलीला मैदान में अयोध्या से आए कलाकार रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का मंचन करेंगे।

पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई शोभायात्रा
रामलीला परिसर में हनुमान त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ठठेरी बाजार स्थित बड़ी दुर्गा के पंडाल पर शिव बारात में शामिल बारातियों का स्वागत किया गया। यहां सुनील सोनी, पवन कसौधन और दिनेश चौरसिया समेत अन्य लोगों ने बारातियों को जलपान कराया।
शोभायात्रा शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा और गल्ला मंडी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई,

