how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » Uncategorized » मेरठ: शौच के लिए निकली बीए की छात्रा लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, थाने में परिजनों का हंगामा

मेरठ: शौच के लिए निकली बीए की छात्रा लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, थाने में परिजनों का हंगामा

REPORT BY : ARUN RALHI

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के बीए की छात्रा के अपहरण और हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हआ था कि क्षेत्र के डालूपट्टी अट्टा गांव की बीए की एक अन्य छात्रा तीन दिन से लापता है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को थाने में हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
शौच के लिए घर से निकली थी छात्रा
परिजनों के अनुसार, डालूपट्टी अट्टा गांव निवासी शगुन उर्फ आरजू 13 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उस समय घर पर उसकी मां अकेली थीं, जबकि भाई-बहन स्कूल गए हुए थे और पिता अपनी दुकान पर थे। दोपहर तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रोहटा थाना पुलिस को सूचना दी

शगुन उर्फ आरजू
                                  शगुन उर्फ आरजू

एक युवक पर जताई आशंका
परिजनों ने गांव के एक युवक पर छात्रा को ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

थाने में हुआ हंगामा
गुरुवार को ग्राम प्रधान दीपक के नेतृत्व में ग्रामीण और परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि संदिग्ध युवक को बिना पर्याप्त जांच के छोड़ दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।

पुलिस बोली-तलाश जारी
पुलिस ने छात्रा के पिता सतीश की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि छात्रा की तलाश लगातार की जा रही है। वहीं, क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि छात्रा की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x