how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » हस्तिनापुर में अजगर ने किया बंदर का शिकार:लगातार दूसरे दिन दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

हस्तिनापुर में अजगर ने किया बंदर का शिकार:लगातार दूसरे दिन दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित खादर क्षेत्र की चेतावाला बंगाली कॉलोनी के पास रविवार को एक विशाल अजगर ने एक बंदर का शिकार कर लिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। यह अजगर लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में देखा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी अजगर को एक दिन पहले भी देखा गया था, जब उसने एक कुत्ते को पकड़ लिया था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर कुत्ते को सुरक्षित बचा लिया था। इसके बावजूद अजगर क्षेत्र में ही मौजूद रहा और रविवार को उसने बंदर को अपना निवाला बना लिया।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बच्चों और पालतू पशुओं को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी है। क्षेत्र में अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता है।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को पकड़ने के बाद उसे आबादी से दूर किसी बड़े और सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीणों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रेस्क्यू अभियान में नितिन त्यागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सावधानी और सूझबूझ के साथ टीम के सहयोग से अजगर को काबू करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू टीम का सहयोग किया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खादर क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे उनमें चिंता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने और ऐसे वन्यजीवों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x