SZN NEWS AGENCY
मेरठ। समस्याओं को लेकर एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले ठेकेदारों ने बुधवार को माल रोड स्थित एमईएस जोनल चीफ इंजीनियर्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन मेरठ ब्रांच के ठेकेदारों ने कमांडर वर्क्स इंजीनियर कर्नल नीलकंदन और इसके बाद कमांडर वर्क्स इंजीनियर नंबर-2 एमईएस शशिभूषण चंद को ज्ञापन दिया। ठेकेदारों ने कहा कि मांगों से अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए देशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, संजीव जैन, बीरपाल सिंह, अरुण मित्तल आदि उपस्थित रहे।

