how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » मेरठ में कांवड़ यात्रा नियमों के उल्लंघन पर मोघा होटल सील, खाने में मिला था प्याज-लहसुन

मेरठ में कांवड़ यात्रा नियमों के उल्लंघन पर मोघा होटल सील, खाने में मिला था प्याज-लहसुन

SZN  संवाददाता, मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ यात्रा मार्ग पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।

दौराला में दशरथपुर स्थित मोघा होटल पर प्याज-लहसुन से बना भोजन और परिसर में शराब व बीयर की खाली बोतलें मिलने पर अधिकारियों ने नोटिस जारी करते हुए ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली-दून हाईवे स्थित ढाबों, होटलों और भोजनालयों का निरीक्षण किया।

एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, सीओ दौराला शिव ठाकुर तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नियमों के अनुपालन की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम दौराला क्षेत्र में हाईवे पर दशरथपुर स्थित मोघा होटल पहुंची।

जांच में वहां प्याज और लहसुन से तैयार भोजन मिलने के साथ ही परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें भी मिलीं। कांवड़ यात्रा के दौरान जारी निर्देशों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने होटल मैनेजर अमित को नोटिस जारी किया।

इसके साथ ही ढाबे को कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक सील कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान पहली प्राथमिकता है। किसी भी ढाबे, होटल या भोजनालय में निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने हाईवे के अन्य ढाबा और होटल संचालकों को भी साफ-सफाई बनाए रखने, श्रद्धालुओं को केवल सात्विक भोजन परोसने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की सख्त हिदायत दी।

सरधना एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस प्रकार के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक ढाबा बंद रहेगा, उसके बाद नोटिस का जबाव ढाबा संचालक को देना है, तभी आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, सीओ शिव ठाकुर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x