how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » जौनपुर : कैदी की मौत के बाद जौनपुर जेल का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने बंदियों से बात कर सुविधाओं का जायजा लिया, दिए निर्देश

जौनपुर : कैदी की मौत के बाद जौनपुर जेल का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने बंदियों से बात कर सुविधाओं का जायजा लिया, दिए निर्देश

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण बुधवार को 84 वर्षीय एक कैदी की मौत के बाद किया गया।निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बंदियों को दी जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाए

उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए और गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर और भोजन वितरण व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था और शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीओ गोल्डी गुप्ता सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x