how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » अयोध्या » अयोधया : अयोध्या में एक चाटे का बदला लेने के लिए काट डाला बायां हाथ, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में युवक का चल रहा इलाज

अयोधया : अयोध्या में एक चाटे का बदला लेने के लिए काट डाला बायां हाथ, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में युवक का चल रहा इलाज

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के थाना कोतवाली गोसाईंगंज इलाके के लंगडातर गांव में मामूली विवाद में आरोपी युवक का हाथ काटकर उठा ले गए। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
एसपी आरए बलवंत चौधरी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश गौतम और पिंटू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 2 हंसिया, 1 मोटरसाइकिल और युवक का कटा हाथ भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
यह था मामला
गुरुवार रात में लंगडातर गांव में दीनानाथ का हाथ कुछ लोगों ने काट लिया था। मामले में पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। तहरीर के मुताबिक, कुछ दिन पहले दीनानाथ के पुत्र आदित्य से गांव के ही गौतम का विवाद हो गया था, जिसमे दीनानाथ ने गौतम को एक तमाचा मार दिया था। गौतम ने उसी दिन दीनानाथ को हाथ काटने की धमकी दी थी। मामले को कई दिन बीत जाने के बाद दीनानाथ निश्चिन्त हो गए, लेकिन गौतम के अंदर प्रतिशोध की ज्वाला भड़क रही थी। गुरुवार की देर शाम गौतम अपने साथी पिंट, प्रकाश और कलंदर के साथ मिलकर दीनानाथ को शराब व गांजा पिलाया। जब वह जबरदस्त नशे में हो गया तो एक छप्पर में ले जाकर हंसिए से उसका बायां हाथ काटकर अलग कर दिया।
लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
हाथ काटने के बाद हंसिया और कटा हाथ को छुपा दिया। दीनानाथ किसी तरह से घर पहुंचा और आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में गोसाईंगंज सीएचसी ले गए। जहां उसे मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर भेज दिया गया। मंडलीय चिकित्सालय में उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x