how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भीषण हादसा: मिनी ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो की मौत और 9 घायल

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भीषण हादसा: मिनी ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो की मौत और 9 घायल

  खरखौदा (मेरठ)। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कस्बे के पास शनिवार तड़के पौने तीन बजे डीसीएम (मिनी ट्रक) ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें दो कांवडियो की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

राजस्थान के भरतपुर निवासी कांवडियो का जत्था ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के समूह के साथ डाक कांवड लेकर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जनपद के थाना कुम्हेर के गांव अवार निवासी 27 कांवडियो का जत्था गुरुवार को गुरु गगन पुत्र ओमवीर के नेतृत्व में डाक कांवड लेने हरिद्वार गया था। जत्थे में ट्रैक्टर ट्राली और 10 बाइक शामिल थे। कांवडियो ने शुक्रवार अपराह्न एक बजे हरिद्वार में हर की पौड़ी से कांवड उठाई और दौड़ते हुए अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।

जैसे ही डाक कांवड मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा बाईपास के पास पहुंची। तभी तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। उस दौरान जत्थे के 16 कांवडिये बाइकों पर सवार होकर दौड़ लगाते हुए कांवड को अपने गंतव्य की तरफ ले जा रहे थे। वहीं,11 कांवड़िए ट्रैक्टर पर सवार थे। ट्रैक्टर को 52 वर्षीय राजेंद्र पुत्र राधेश्याम चला रहा था।

उसके पास 19 वर्षीय यशपाल पुत्र हुकम सिंह बैठा हुआ था। अन्य सभी लोग पीछे ट्रॉली में सो रहे थे। जैसे ही डाक कांवड मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर शनिवार को तड़के पौने तीन बजे खरखौदा के पास पहुंची। तभी तेज गति से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें राजेंद्र और यशपाल की मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां रविंद्र पुत्र प्रभु दयाल की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x