how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » मेरठ में पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली:5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद

मेरठ में पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली:5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा बरामद

मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात मोहमकपुर पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद शरद गोस्वामी गैंग के सक्रिय सदस्य अनस कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक अनस राजस्थान के जयपुर में दर्ज एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।मंडी चौकी क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे पुलिस टीम गश्त कर रही थी।

इसी दौरान झाड़ियों में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।

मोबाइल खरीद-फरोख्त के नेटवर्क से जुड़ने का दावा

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अनस ने खुद को शरद गोस्वामी गैंग से जुड़ा बताया है। उस पर लूट और छीने गए मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि वह ऐसे मोबाइल फोन को नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचाने वाले नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

कई मुकदमे दर्ज

अनस पुत्र चुन्नन कुरैशी, निवासी मकबरा डिग्गी, थाना रेलवे रोड के खिलाफ मेरठ के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। राजस्थान के जयपुर में दर्ज मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस ने मौके से तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया। अब आरोपी के साथियों और मोबाइल नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों के संबंध में जांच की जा रही है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x