how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » दबंगई के चलते दूसरों पर फ़र्ज़ी मुक़दमे लिखवाने वाला अमन फौजी दुष्कर्म मामले में फरार

दबंगई के चलते दूसरों पर फ़र्ज़ी मुक़दमे लिखवाने वाला अमन फौजी दुष्कर्म मामले में फरार

कहते हैं भगवन की लाठी में आवाज नहीं होती है और जब वह गिरती है टी इंसान अर्श से फर्श पर आ जाता है । ऐसा ही हुआ गंगा नगर निवासी अमन फौजी के साथ जोकि दुष्कर्म के मामले में फरार है । मेरठ को भावनपुर थाना पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

                                                          फरार होटल संचालक अमन फौजी 

भाजपा कार्यकर्ता के होटल में किशोरी से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, हंगामा,हिंदू संगठन के हंगामा करने पर पुलिस ने दो युवकों और दो किशोरियों को पकड़ा

​”दोनों मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल स्वामी अमन फौजी मौके से भाग गया है। उसकी धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। वहीं होटल को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है।”
— अभिजीत कुमार, एसपी देहात
SZN संवाददाता, मेरठ : निशांत रेजीडेंसी होटल में एक किशोरी के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने वहां हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर होटल से दो युवकों और दो किशोरियों को बरामद किया। होटल संचालक ने ही इन सभी के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर कमरे की बुकिंग की थी। पुलिस ने होटल स्वामी, दोनों युवकों एवं किशोरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। होटल स्वामी फरार है। वहीं हिंदू संगठनों ने हंगामे के दौरान होटल को बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि पिछले कुछ समय से हिंदू लड़कियों को बहला-फुसला कर होटल में लाया जा रहा था। होटल स्वामी उनको पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड का सहारा लेता था।
​भाजपा कार्यकर्ता अमन फौजी का भावनपुर क्षेत्र के गंगानगर के समीप अब्दुल्लापुर रोड पर निशांत रेजीडेंसी होटल है। गुरुवार को बजरंग दल के महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर और अन्य सदस्यों को जानकारी मिली कि होटल के अंदर मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने होटल के बाहर हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत गंगानगर और भावनपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सुधीर सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने होटल के अंदर से दो युवकों व दो किशोरियों को पकड़ा और उन्हें भावनपुर थाने ले गई। इसी बीच अमन फौजी मौके से भाग गया।
​पूछताछ में युवकों की पहचान खरदौनी निवासी समीर और तालिब के रूप में हुई। वहीं एक किशोरी हिंदू और दूसरी मुस्लिम है। होटल की बुकिंग में सभी के आधार कार्ड गाजियाबाद और हापुड़ के मिले। जांच करने पर यह फर्जी निकले।
​पुलिस के अनुसार, रजिस्टर में हिंदू किशोरी का नाम मुस्लिम नाम से दर्ज था। दोनों किशोरियां कक्षा दस की छात्रा हैं। मुस्लिम किशोरी समीर और तालिब के कहने पर हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल लाई, जहां समीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने समीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, जबकि तालिब, मुस्लिम किशोरी और होटल स्वामी अमन पर साजिश और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए हैं। मुस्लिम किशोरी को जमानत पर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का करीबी बताया जा रहा है होटल संचालक अमन फौजी 

उक्त होटल संचालक अमन फौजी अपने को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का करीबी बताता है । सूत्रों की मने तो अमन फौजी अपने को बचाने के लिए लखनऊ में डेरा डाले हुए है ।

होटल सील
 मेरठ के खरदौनी निवासी दूसरे समुदाय के दो युवक व युवती के साथ किशोरी होटल पहुंची थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया तो मामला खुल गया। पुलिस आरोपियों को थाने ले गई और होटल पर सील लगा दी।

खरदौनी गांव के दो युवकों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर स्कूल जा रही इंटर की छात्रा का अपहरण किया और भावनपुर क्षेत्र के होटल में लाकर दुष्कर्म किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर गए तो होटल मालिक ने उनके साथ अभद्रता कर दी, इससे भारी हंगामा हो गया। सूचना पर दो थानों की पुलिस पहुंची और आरोपियों व पीड़ित छात्रा को थाने लाया गया। भावनपुर थाना पुलिस ने दोनों युवक व युवती सहित होटल संचालक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज की है।

इंचौली क्षेत्र के एक गांव निवास महिला ने भावनपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली। तभी खरदौनी निवासी समीर और तालिब ने अपनी दोस्त सुमायला के साथ मिलकर कार से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीनों उसे भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर एक्सटेंशन स्थित होटल निशांत रेजीडेंसी ले आए। आरोप है छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दूसरे समुदाय के युवकों के साथ युवती होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।

आरोप है होटल संचालक भाजपा नेता अमन फौजी ने उनके साथ अभद्रता कर दी तो हंगामा बढ़ गया। आसपास के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सूचना पर पहले गंगानगर थाना प्रभारी पहुंच गए और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाया। इस बीच भावनपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अन्य पुलिसकर्मियों के साथ एसआई मोनिका व एक महिला कांस्टेबल ने छात्रा को होटल से किसी तरह निकाला। पुलिस सुरक्षा में आरोपी और पीड़िता को थाने ले जाया गया।

बजरंग दल संयोजक हिमांशु शर्मा और सहमंत्री बंटी बजरंगी ने आरोप लगाया कि इस बीच होटल संचालक अमन फौजी और उसके कर्मचारियों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर चारों को एक ही समुदाय का बालिग बताते बताते हुए होटल से भगाने का प्रयास किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता भावनपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने भावनपुर एसएसआई मोहम्मद ओवेश पर आरोपियों के मोबाइल फोन छिपाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पहचान छिपाकर लव-जिहाद का आरोप लगाया।

इस बीच सीओ सदर देहात सुधीर सिंह से कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं में महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, कृष्ण कश्यप, विशाल धानक, उज्ज्वल तायल, प्रिंस सोनकर, आकाश प्रजापति, दिलकेश हिंदू और सागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मां की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भावनपुर थाने में पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर खरदौनी निवासी समीर, तालिब और युवती सुमायला सहित होटल संचालक अमन फौजी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। कोर्ट में पीड़िता के भी बयान कराए जाएंगे।

पुलिस ने होटल किया सील
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर होटल निशांत रेजीडेंसी पर सील लगा दी। पुलिस ने घटना के समय मौजूद होटल के सभी कर्मचारियों को थाने बुलाकर पूछताछ की।

होटल मालिकों पर होगी पॉक्सो की कार्रवाई: डीआईजी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नाबालिग को होटल में कमरा देने पर होटल मालिक पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाएं होटल संचालक छिपाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अवैध वसूली और दलाली का काम भी करता था अमन फौजी

एक समय ऐसा था  जब अमन फौजी टेम्पो चालकों से अवैध वसूली करता था । उसके खिलाफ पूर्व में भी मुक़दमे दर्ज़ है । अमन फौजी को पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट  में भी निरुद्ध किया जा चूका है ।

गंगा नगर निवासी से वसूली थी 3 लाख की रंगदारी

अमन फौजी ने गंगा नगर अरुण मिश्रा के खिलाफ एक फ़र्ज़ी मुकदमा लिखवाकर उससे 3 लाख रुपए वसूले थे । उस समय गंगा नगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह थे और अमन फौजी उनके बहुत करीबी थे। बाद में हाई कोर्ट द्वारा उपरोक्त मुक़दमा निरस्त कर दिया गया था ।अरुण  मिश्रा  ने जब इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की गई तो उन्होंने कोई भी कारवाही करने से इंकार करते हुए कह दिया की मामला निपट रहा है निपटा लो।  अमन फौजी के कहने पर ही गंगा नगर थाने में अरुण मिश्रा की हिस्ट्री शीट भी खोल दी गई ।

अब देखना होगा इस गंभीर मामले में पुलिस अमन फौजी के खिलाफ क्या कारवाही करती है ।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x