how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » सुल्तानपुर » सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो आरोपी ने फांसी लगाकर जान दी:पेड़ पर बेडशीट से बनाया फंदा, अमेठी पुलिस ने 29 दिन पहले भेजा था जेल

सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो आरोपी ने फांसी लगाकर जान दी:पेड़ पर बेडशीट से बनाया फंदा, अमेठी पुलिस ने 29 दिन पहले भेजा था जेल

सुल्तानपुर के जिला कारागार में सोमवार रात करीब 8:30 बजे कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीढ़ी की मदद से पेड़ से शव को नीचे उतारा गया।

31 अगस्त को जेल लाया गया था कैदी

मृतक की पहचान बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा मजरे सुबेहा निवासी अमित कुमार उर्फ बड्डे यादव (21) के रूप में हुई है। उसे 31 अगस्त को सुल्तानपुर जिला कारागार लाया गया था। अमेठी के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने उसे अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत की थी कि अमित कुमार उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर 27 अगस्त को भगा ले गया। इससे पहले 27 अप्रैल को भी लड़की की मां ने जगदीशपुर थाने में अमित के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था।

प्रांजल अरविन्द के अधीक्षक रहते बढ़ी आत्महत्या की घटनाये 

जब से जिला कारागार सुल्तानपुर का चार्ज जेल  अधीक्षक प्रांजल अरविन्द ने लिया है तब से जेल की व्वस्था चरमराई है , एक  पत्रकार द्वारा 11 मोबाइल जेल से बरामद होने की सुचना प्रकाशित करने के बाद जेल अधीक्षक प्रांजल  अरविन्द ने जेल के कर्मचरी जगदीश वर्मा  के माध्यम  से  पत्रकार और उसकी पत्नी के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में कोतवाली नगर सुल्तानपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया था ।

बैरक के पीछे नीम के पेड़ पर मिला शव

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे अमित ने बैरक नंबर-3 के पीछे स्थित नीम के पेड़ नंबर 403 पर बेडशीट का फंदा बनाया और उससे लटक गया। जानकारी होने पर जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ सिटी और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x