how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » Uncategorized » मेरठ में पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा, हेड कांस्टेबल समेत दो आरोपित पुलिस रडार पर

मेरठ में पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा, हेड कांस्टेबल समेत दो आरोपित पुलिस रडार पर

 

 

 

REPORT BY : ARUN RALHI SZN संवाददाता, मवाना (मेरठ)। पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का राजफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन तमंचे, सात कारतूस और 1,550 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की शाम मुखबिर की सूचना पर मुखदूमपुर अड्डे के पास नहर किनारे दबिश देकर ग्राम मटौरा निवासी केशू यादव (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक .32 बोर पिस्टल, एक .38 बोर रिवाल्वर, तीन .315 बोर तमंचे, छह .315 बोर कारतूस, एक .32 बोर कारतूस तथा ₹1,550 बरामद हुए। इस संबंध में थाना मवाना पर धारा 61(2) बीएनएस एवं 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका चचेरा भाई अमित कुमार यादव, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में थाना कांधला (शामली) में कार्यरत है, थाने से हथियार और कारतूस लाकर उसे बेचने के लिए देता था। आरोपी ने यह भी बताया कि तुषार के साथ मिलकर दोनों अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे और कमाई का हिस्सा आपस में बांटते थे। फिलहाल अमित कुमार यादव और तुषार फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बरामदगी में एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन तमंचे, सात जिंदा कारतूस और नकदी शामिल है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मवाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x