how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » मेरठ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार:लिसाड़ी गेट पुलिस ने गोला कुआं से दबोचा

मेरठ में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार:लिसाड़ी गेट पुलिस ने गोला कुआं से दबोचा

मेरठ की लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को गोला कुआं स्थित नूर मस्जिद के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था।

पुलिस के अनुसार, वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी शाकिर पुत्र उसमान उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा अपराध संख्या 368/2026 दर्ज किया गया था।

मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 61(2), 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत कार्रवाई की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गोला कुआं क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने नूर मस्जिद के पास घेराबंदी कर आरोपी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र उसमान निवासी ग्राम खेड़का, थाना पुन्हाना, जिला नूंह, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x