how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » एक और पति का कत्ल: तालिब के फोन से वॉइस चैट और फोटो…, पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या; आज कब्र से निकलेगा शव

एक और पति का कत्ल: तालिब के फोन से वॉइस चैट और फोटो…, पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या; आज कब्र से निकलेगा शव

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) के प्रेमी अमन के साथ मिलकर पति तालिब (30) की हत्या का राज गर्दन पर चोट और वॉइस चैट से खुला। इससे पहले इलमा के हार्ट अटैक से मौत बताने पर परिजनों ने शव मुजफ्फरनगर के रसूलपुर दभेड़ी गांव ले जाकर दफना दिया था ।
आरोपी अमन ने हत्या से तीन दिन पहले तालिब के व्हाट्सएप पर वॉइस चैट भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इलमा और अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। तालिब का शव आज बुधवार को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

जाकिर कॉलोनी फतेहउल्लापुर रोड निवासी अकरम अली ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि जाकिर कॉलोनी में ही उनका चचेरा भाई तालिब परिवार के साथ रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था।
उसकी शादी चार साल पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पास रहने वाले मोमिन की बेटी इलमा से हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। 28 सितंबर की रात लगभग 8 बजे अकरम अली के पड़ोस में रहने वाले इनाम ने उनके घर आकर सूचना दी कि तालिब की मौत हो गई है।
अकरम तालिब के घर पहुंचा तो देखा कि इलमा ने शव को पूरी तरह से ढक रखा था। तालिब का केवल चेहरा खुला हुआ था। इलमा ने उन्हें बताया कि हार्ट अटैक से तालिब की मौत हुई है। अकरम अली का कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण शव को अगले दिन सुबह उनके मुजफ्फरनगर स्थित पैतृक गांव रसूलपुर दभेरी ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
फोटो में दिखा निशान, तालिब के मोबाइल से वॉइस चैट
शव दफनाने के दौरान किसी ने मोबाइल से फोटाे खींचा था। इस फोटो में तालिब के गर्दन पर चोट का निशान दिखाई दिया। इस पर परिजनों को शक होने लगा। उधर, इलमा का व्यवहार भी परिजनों को बदला लग रहा था। वह कहीं जाने के लिए सामान को पैक करने में लगी थी।
पूछताछ करने पर तालिब के पड़ोस मेें रहने वाले कुछ लोगों ने इलमा को सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो के मालिक अमन के साथ देखने की जानकारी दी। तब इलमा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
उसने तालिब पर आए दिन पीटने का आरोप लगाते हुए अमन, उसके साथी के साथ मिलकर हत्या करने की जानकारी दी। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर परिजनों ने पुलिस को सौंप दी थी।
डीएम, मेरठ से अनुमति लेकर लेकर संबंधित पत्र मुजफ्फरनगर पुलिस को भेजा गया है। बुधवार को तालिब का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी इलमा और अमन पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर अमन के दोस्त को भी इसमें शामिल किया जाएगा। तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उन्हें तलाश रही है।
– संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x