how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » अयोध्या » अयोधया:क्रांतिकारी फिल्म देखकर बम बनाने का विवरण नोट किया, अयोध्या पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्र को छोड़ा

अयोधया:क्रांतिकारी फिल्म देखकर बम बनाने का विवरण नोट किया, अयोध्या पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्र को छोड़ा

यूपी के अयोध्या में एक पैरामेडिकल छात्र के पास से बनाने का विवरण मिला था। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर छात्र को छोड़ दिया गया।

SZN  MEDIA   , अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्र मो. सरफराज से “बम बनाने की विधि” वाले हस्तलिखित नोट मिलने के बाद उसे हिरासत में लेकर 26 घंटे की पुलिस पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न स्तरों पर किए गए सत्यापन के बाद जांच एजेंसियों को ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे किसी आतंकी गतिविधि, आपराधिक षड्यंत्र या सुरक्षा संबंधी खतरे की पुष्टि होती हो। फिलहाल मामले की विवेचना जारी रखी गई है।

फिल्म देखकर बनाया नोट

उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया। छात्र से लगातार पूछताछ की गई और उसके बताए गए तथ्यों का स्वतंत्र रूप से मिलान कराया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की भी पड़ताल की गई। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि नोट तैयार करने के पीछे कोई अन्य उद्देश्य या किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। सीओ तिवारी के मुताबिक, सरफराज ने पूछताछ में बताया कि इंटरनेट पर क्रांतिकारी की फिल्म देखकर उससे बम बनाने का वितरण नोट किया था।

मकान मालिक को सौंपा

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उनके समय पर नहीं पहुंचने के कारण उसे उसके मकान मालिक की जिम्मेदारी पर छोड़ दिया गया। रविवार दोपहर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सरफराज अपने मकान मालिक के साथ रवाना हो गया।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया

सीओ के मुताबिक, जांच के दौरान कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से समीक्षा की गई। फुटेज में छात्र अपने हस्तलिखित नोट की मोबाइल से तस्वीर लेते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि वह तस्वीर किसी अन्य व्यक्ति को भेजी गई थी या नहीं। इस संबंध में डिजिटल डाटा की भी जांच की गई। जांच में पुलिस ने पाया कि नोट में लिखी गई जानकारी तकनीकी रूप से विस्फोटक तैयार करने के लिए पर्याप्त और उपयोगी नहीं थी। हालांकि, जिस तरीके से उसे तैयार किया गया था। पुलिस के मुताबिक शीर्षक, चित्र, तीर के निशान और क्रमवार लिखी गई सामग्री ने पहली नजर में इसे गंभीर संदिग्ध दस्तावेज बना दिया था।

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि नोट में लिखी बातों के आधार पर बम तैयार नहीं किया जा सकता, लेकिन सूचना मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से हर पहलू की गहन जांच करना आवश्यक था।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x