how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » सुल्तानपुर » सुल्तानपुर दीवानी कोर्ट पहुंचे DM-SP:जिला जज के साथ एल्डर्स कमेटी से की मीटिंग, बार चुनाव पर हुई चर्चा

सुल्तानपुर दीवानी कोर्ट पहुंचे DM-SP:जिला जज के साथ एल्डर्स कमेटी से की मीटिंग, बार चुनाव पर हुई चर्चा

सुल्तानपुर दीवानी कोर्ट में उच्च न्यायालय के निर्देश पर आज बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए के उच्च अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर मौके का जायजा लिया। सोमवार शाम 6 बजे निरीक्षण में जिला जज सुनील कुमार, DM इंद्रजीत सिंह और SP विनीत जायसवाल ने एल्डर कमेटी के जिम्मेदारों से बातचीत किया। आने वाले 14 अक्टूबर को होने जा रहे बार चुनाव को लेकर जानकारी ली।

अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे व अन्य वकीलों से चुनाव के बारे में चर्चा की। हाईकोर्ट के आदेश पर आगामी 14 अक्टूबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। 15 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनंतिम वोटर लिस्ट व 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। एक अक्टूबर को पर्चा बिक्री, तीन अक्टूबर को पर्चा दाखिला होगा। पांच अक्टूबर को पर्चा की जांच, आपत्ति व वापसी होगी। छह अक्टूबर को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की

दरअस्ल हाईकोर्ट के 24 घंटे के अंदर बार एसोसिएशन का चार्ज एल्डर्स कमेटी को हैंड ओवर करने आदेश के बावजूद चार्ज नहीं देने पर सोमवार को हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने अवमानना याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उन्हें चार्ज नहीं दिया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि तय की है। अवमानना याचिका दायर होने के बाद पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व सचिव दिनेश दुबे ने दोपहर बाद 2.23 पर एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे को चार्ज हैंड ओवर कर दिया है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x