how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » लखनऊ » लखनऊ : लखनऊ में जेन-अल्फा फिर सड़कों पर:शिक्षकों की कमी पर ब्लॉक कर दिया कानपुर बाईपास, नारे लगा रहे- हमारी मांगें पूरी करो

लखनऊ : लखनऊ में जेन-अल्फा फिर सड़कों पर:शिक्षकों की कमी पर ब्लॉक कर दिया कानपुर बाईपास, नारे लगा रहे- हमारी मांगें पूरी करो

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर जेन-अल्फा एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए। सोमवार को बारिश के दौरान दुबग्गा-कानपुर बाईपास पर इकट्ठा हो गए। पुलिस उन्हें समझा रही है लेकिन वे हट नहीं रहे हैं। उनकी मांग है कि जिलाधिकारी को बुलाया जाए, उसके बाद ही हटेंगे। मामला मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का है। यह विद्यालय समाज कल्याण विभाग चलाता है।

इससे पहले 14 अगस्त को इसी स्कूल के छात्रों ने आगरा एक्सप्रेसवे से लिंक रोड जाम कर दी थी। उस जाम में विभाग के ही राज्यमंत्री असीम अरुण फंस गए थे। वह बच्चों को समझाकर स्कूल में ले गए थे। आज उसी विभाग के बालिका विद्यालय की छात्राओं ने दुबग्गा चौराहे के पास कानपुर बाईपास को सुबह 7 बजे जाम कर दिया। सभी छात्राएं हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए मानव शृंखला बनाकर रोड पर बैठी हैं।

सड़क पर बैठकर लाइन से बैठकर लगा रहीं नारे

छात्राएं स्कूल से निकलकर कानपुर बाईपास पर पहुंचीं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कानपुर बाईपास चौराहे पर चारों तरफ का यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्राओं के सड़क पर बैठने से चौराहे के चारों ओर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सूचना मिलने पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

‘शिक्षकों की कमी, भोजन अच्छा नहीं मिल रहा’

छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई अच्छी नहीं हो रही है। इसके अलावा, भोजन अच्छा नहीं रहता और बीमार होने पर सही इलाज नहीं मिलता। ये समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x