how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » मेरठ : आईफोन के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े, कचहरी के बाहर हंगामा

मेरठ : आईफोन के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े, कचहरी के बाहर हंगामा

REPORT BY : अरुण मिश्रा

मेरठ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद का हाईवोल्टेज ड्रामा सड़क पर देखने को मिला। कचहरी के बाहर आईफोन को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के साथ मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही।

आईफोन वापस मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि सोनम और संचित के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों कचहरी के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी ने शादी के बाद पति को दिए गए आईफोन को वापस मांग लिया। आईफोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति का गिरेबां पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। देखते ही देखते मामला सड़क पर पहुंच गया ।

बॉडी बिल्डर पति को बीच सड़क पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बॉडी बिल्डर पति के साथ सड़क पर मारपीट की। उसके कपड़े फट गए। पति ने भी अपनी फटी हुई शर्ट पत्नी के मुंह पर फेंक दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। विवाद के बाद महिला युवक को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ हंगामा
बताया जा रहा है कि घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के क्रिकेट ग्राउंड रोड की है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे विवाद के बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x