how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » Meerut News: दरोगा के अभद्र व्यवहार पर जताई नाराजगी

Meerut News: दरोगा के अभद्र व्यवहार पर जताई नाराजगी

हस्तिनापुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के एक पदाधिकारी के साथ थाना परिसर में तैनात उपनिरीक्षक द्वारा कथित अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।

संगठन के अनुसार क्षेत्र के गांव पाली निवासी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े दीपक भारद्वाज बुधवार को किसी कार्य से हस्तिनापुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे उन्हें मानसिक रूप से आहत होना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा हस्तिनापुर विधानसभा इकाई के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे।

प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और मामले पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार संबंधित उपनिरीक्षक ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता के साथ दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर थाना प्रभार

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x