how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » लखनऊ » रैपिडो ऑटो चालक को बंधक बनाकर साइबर ठगी:अकाउंट से 19 हजार रुपए का लोन लिया, राइड बुक करके लखनऊ में घुमाता रहा

रैपिडो ऑटो चालक को बंधक बनाकर साइबर ठगी:अकाउंट से 19 हजार रुपए का लोन लिया, राइड बुक करके लखनऊ में घुमाता रहा

REPORT BY: ARUN MISHRA

लखनऊ में रैपिडो ऑटो चालक के साथ बंधक बनाकर जबरन ऑनलाइन ठगी की गई। आरोप है कि एक युवक ने राइड बुक कर पहले चालक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया, फिर अकाउंट में 19 हजार रुपए का लोन पास कराकर पूरी रकम निकलवा ली।

विरोध करने पर आरोपी ने चालक को घंटों बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यात्री ने बहाने से क्यूआर कोड मांगा

वृंदावन कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो से रैपिडो चलाते हैं। 5 जुलाई की रात करीब 8:29 बजे उन्हें दौलतगंज स्थित प्रोफेसर कॉलोनी से कैसरबाग चौराहे तक की राइड मिली।

ऑटो में बैठते ही यात्री ने पेमेंट करने के बहाने क्यूआर कोड मांगा। कोड साफ नहीं दिखने की बात कहकर उसने चालक का मोबाइल ले लिया और 20 रुपए देकर पानी की बोतल लाने भेज दिया।

चालक से रिचार्ज भी करवाया

कुछ देर बाद चालक के मोबाइल पर 18,500 रुपए और फिर 500 रुपए खाते में आने का मैसेज आया। पूछने पर आरोपी ने डांटते हुए चुप रहने और गाड़ी चलाने को कहा। कैसरबाग पहुंचने पर आरोपी ने सहज जन सेवा केंद्र से नकदी निकलवाने का दबाव बनाया। कैश नहीं मिलने पर उसने चालक से 300 रुपए छीन लिए और उसके मोबाइल नंबर पर 200 रुपए का रिचार्ज भी करा लिया।

बैंक से डिजिटल लोन लेकर पैसे निकलवाए

इसके बाद आरोपी चालक को अमीनाबाद, मौलवीगंज, चौक समेत कई स्थानों पर एटीएम और दुकानों के चक्कर लगवाता रहा। रास्ते में उसने चालक का कार्ड होल्डर भी छीन लिया। कई एटीएम से प्रयास के बाद आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से आरोपी ने धमकी देकर पहले 10 हजार, फिर 8 हजार और बाद में 500 रुपए निकलवा लिए। पूरी रकम लेने के बाद आरोपी ऑटो से उतरकर फरार हो गया।

घटना के बाद जब अर्जुन ने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते पर 19 हजार रुपए का डिजिटल लोन लिया था और उसी रकम को आरोपी ने जबरन निकलवा लिया। पीड़ित की शिकायत पर वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x