how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » REPORT BY : ARUN MISHRA मेरठ में युवक की हत्या, शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला:दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था रजत, 3 दोस्त हिरासत में

REPORT BY : ARUN MISHRA मेरठ में युवक की हत्या, शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला:दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था रजत, 3 दोस्त हिरासत में

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक रजत की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह पीपला गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रजत पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने 24 जुलाई को कंकरखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार के अनुसार, रजत अपने दोस्तों राहुल, नितिन और जयकुमार के साथ जयकुमार का जन्मदिन मनाने गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद था और वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया था।

रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ दौराला और कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनों ने रजत की हत्या का आरोप उसके दोस्तों राहुल, नितिन और जयकुमार पर लगाया है। उनका कहना है कि रजत को आखिरी बार इन्हीं तीनों के साथ देखा गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तीनों संदिग्ध युवकों से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है। जांच दल कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x