how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » SZN EXCLUSIVE : इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गंगा नगर की प्रिंसिपल की गुंडागर्दी , फाइन की रसीद मांगने पर थमाई TC

SZN EXCLUSIVE : इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गंगा नगर की प्रिंसिपल की गुंडागर्दी , फाइन की रसीद मांगने पर थमाई TC

मेरठ के थाना गंगा नगर एरिया के अंतर्गत आने वाले इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की गंगा नगर शाखा की प्रबंधन समिति की गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है । 

गंगा नगर में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की गंगा नगर शाखा का सञ्चालन होता है , इस स्कूल क्र प्रबंध निदेशक D P SINGH  हैं और प्रधानाचार्य राना लुबाना है। इस स्कूल में गंगा नगर निवासी अरुण मिश्रा और सरिता मिश्रा के दो बच्चे पिछले पांच वर्षो से कीर्ति मिश्रा और उज्जवल मिश्रा पढ़ रहे थे । इस वर्ष  कीर्ति मिश्रा ने इसी स्कूल से 10 के एग्जाम तथा उज्जवल ने 7 के एग्जाम दिए थे । दोनों ही बच्चे पास हो गए । उज्जवल को क्लास 8 में एडमिशन में दे दिया गया जिसकी फीस 9 जुलाई 2026 को उज्जवल के पिता द्वारा सितम्बर 2026 तक की जमा करा दी । इस फीस के साथ रस 600 लेट फीस भी माँगा गया तो बच्चे के पिता ने उसकी रसीद मांगी तो रसीद देने से मना कर दिया गया जिसका अरुण मिश्रा द्वारा विरोध किया गया इतना ह नहीं अरुण मिश्रा द्वारा फीस ऑनलाइन जमा की गई लेकिन जो रसीद दी गई है उस पर भुगतान  का मोड़ चेक दिखाया गया है ।

अरुण मिश्रा द्वारा जब इसका कारन पुछा तो अकाउंटेंट ने बताया की हमारा सॉफ्टवेयर ऐसा ही है । इसके बाद अरुण मिश्रा ने प्रधानाचार्य राना लुबाना से मिलकर अपनी बात कहने के लिए रिसेप्शनिस्ट से कहा गया तो राना लुबाना ने मिलने मना कर दिया ।PRICIPAL RANA LUBANA

                                                  PRINCIPAL राना लुबाना

उसके बाद जब सीबीएसई के दूसरे फेज का रिजल्ट आया तो अरुण मिश्रा अपनी बच्ची का एडमिशन 11 में  कराने गए तो राना लुबाना ने एडमिशन देने से यह कहते हुए मना कर दिया की अभिभावक अनुशासनहीन है , यहाँ बड़ा सवाल है यह है की अगर अभिभावक अनुशासनहीन थे तो उज्जवल मिश्रा की फीस क्यों जमा की गई । इस सम्बन्ध  में जब पुलिस को सुचना दी गई तो प्रबंध समिति ने कहा की हम आपकी बेटी को अपने यहाँ एडमिशन नहीं दे पाएंगे और उन्होंने कीर्ति मिश्रा की TC पर यह कारण बताते हुए की अभिभावक अनुशासनहीन है जिससे बच्ची भविष्य अंधकार की तरफ चला गया है ।

इस प्रकरण पर जब चाइल्ड हेल्प लाइन टीम जांच के लिए अभिभावक के साथ स्कूल पहुंचे तो वह प्रिंसिपल राना लुबाना छुट्टी पर थी वह के कोर्डिनेटर दीपक ने जाँच अधिकारी से बात की लेकिंग कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए । कुछ समय बाद स्कूल के निदेशक D P SINGH स्कूल पहुंचे और वे अभिभावकों को देखते ही भड़क गए और कहा की इनकी स्कूल में एंट्री कैसे हुई ?

जांच अधिकारी द्वारा बताने पर की उन्होंने बुलाया है तब D P सिंह शांत हुए और यह कहते हुए कोई भी बात करने से मना कर दिया की अब अगली मुलाकात जिलाधिकारी के कार्यालय में स्कूल एसोसिएशन के साथ होगी । D P SINGH  का यह व्यवहार बहुत ही अजीब रहा।

इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा सितम्बर 2026 तक फीस जमा करने के बाद उज्जवल मिश्रा की  TC भी दे दी जिस पर कारण बताया है PARENTS WISH जब की अभिभवकों द्वारा TC की डिमांड नहीं की गई है । इतना ही नै उज्जवल की TC देने के बाद उसकी फीस और SECURITY MONEY जो की एडमिशन के समय पर जमा कराइ जाती है वो भी वापिस नहीं दी गई ।

एक ही बिल्डिंग  में हो रहा है दो स्कूलों का सञ्चालन

गंगा नगर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग में दो स्कूलों का सञ्चालन हो रहा , एक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और दूसरा THE  LITTLE  KINGDOM PLAY SCHOOL यह कितना सही है ये जांच का विषय है ।

INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL

 

 

 

 

 

 

THE LITTLE  KINGDOM  SCHOOL

मार्कशीट देने के लिए मांगी जा रही है फीस 

जब कीर्ति मिश्रा के पिता ने उसकी 10 क्लास की मार्कशीट मांगी तो अभी तक उन्हें नहीं दी गई है तथा मार्कशीट देने के लिए 3 महीने की फीस भी जमा करने के लिए कहा जा रहा है जबकि कीर्ति स्कूल गई ही नहीं ।

पहले भी विवादों में रहा है स्कूल, बच्चे के स्कूल बैग से मिला था तमंचा  

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का यह पहला विवादित मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बच्चो और अभिभावकों को पहले भी परेशान किया जाता रहा है , एक बार एक बच्चे के स्कूल बैग से पहले भी तमंचा बरामद हुआ था जब भी स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया था ।

प्रधानाचार्य का नहीं है बच्चो में  कोई खौफ 

इस स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षकों का कोई खौफ नहीं है , तमंचे की बरामदगी से लेकर टीचर्स के साथ बच्चो ने स्कूल के बाहर मारपीट तक की है । इतना ही नहीं प्रधानाचार्य राना लुबाना के नाम से उनकी फोटो का DP पर इस्तेमाल करते हुए MOTI LUBANA  FANS नाम से ग्रुप भी बच्चो ने बराय था उस ग्रुप में उज्जवल मिश्रा समेत उस उस स्कूल  के दो  के शिक्षकों की बेटी भी थी और वही ग्रुप एडमिन भी थी। वहां  पर राना लुबाना को पेरेंट्स एयर अनुशासनहीनता इस लिए नहीं दिखाई दी की वो बच्चे तो उस उस स्च्होल के टीचर्स के बच्चे थे । इतना ही नहीं इस स्कूल के नाबालिग बच्चे भी दोपहिया वाहनों से बिना हेलमेट स्कूल आते है और स्कूल प्रशासन मौन है।

नहीं है सीबीएसई मानको के अनुरूप शिक्षक 

सूत्रों के अनुसार इस स्कूल में शिक्षकों का चयन भी सीबीएसई द्वारा निर्धारित मानको के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति भी नहीं की कई गई है । इस बात के प्रमाण SZN MEDIA के पास उपलब्ध है ।

वेतन देकर वापिस लिया जाता है 

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सरकार द्वार निर्धारित वेतन भी टीचर्स को नहीं देता है दरअसल टीचर्स   के अकाउंट में सैलरी ट्रांसफर कर उनसे नगद वापिस लिया जाता है ये बात भी हमारे पास प्रमाण के साथ उपलब्ध है ।

बिना अनुमति हो रहा है स्कूल कैंपस में फुटबॉल अकादमी का सञ्चालन

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रशासनिक अनुमति के एक फुटबॉल अकादमी का सञ्चालन भी किया जा रहा है। पीछे दिनों इसी अकादमी के एक छात्र देव कम्बोज को बाहर के आये कीच लड़को ने बुरी तरह पिता था उस समय अकादमी का सञ्चालन सोनल नाम की टीचर कर रही थी वर्तमान में अकादमी का सञ्चालन हर्षित कर रहा है जो की स्कूल कैंपस में ही चलती है स्कूल  अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झड़ने के लिए पेमेंट का भुगतान सीधे हर्षित के अकाउंट में कराया जाता है और उसकी रसीद भी नहीं दी जाती है।    

जिला विधालय निरीक्षिक ने बैठाई जांच

इस पुरे प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए  DIOS श्री जगदीश प्रसाद शुक्ल ने जाँच बैठाकर स्कूल प्रशासन को नोटिस भेजा है ।

अभिभावक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी 

बच्चों के अभिभावक अरुण मिश्रा ने कहा है की यदि कीर्ति और उज्जवल को या तो दोबारा एडमिशन दें या उनकी पूरी फीस वापिस करें नहीं तो मैं स्कूल के सामने आमरण अनशन पर बैठूंगा।

 

 

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x