REPORTER: KIRTI MISHRA
शास्त्रीनगर में सेटबैक प्रकरण में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आंदोलन के बीच गुरुवार को धरना स्थल पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।इस बैठक में योजना संख्या-7, शास्त्री नगर, जागृति विहार और माधवपुरम के व्यापारी व स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।
बैठक का आह्वान आंदोलन से जुड़े व्यापारियों की ओर से किया गया है। आयोजकों का कहना है कि बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति, कानूनी लड़ाई और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी कदमों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। अब व्यापारियों ने सवाल उठाया गया है कि जब फांसी जैसी सजा तक बदली जा सकती है, तो जनहित में सेटबैक नियमों पर पुनर्विचार क्यों नहीं किया जा सकता। साथ ही “हमारा अधिकार हमें चाहिए”, “एकता ही हमारी शक्ति”, “सेटबैक नियम पर पुनर्विचार करो” और “हम लड़ेंगे, जीतेंगे” जैसे नारों के जरिए लोगों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
गौरतलब है कि शास्त्री नगर सहित आवास विकास परिषद की कई योजनाओं में सेटबैक और व्यावसायिक उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर व्यापारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और नियमों में राहत की मांग कर रहे हैं। ऐसे में गुरुवार की बैठक को आंदोलन की आगामी दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Good News