how to upload news
News Portal Development Services in Uttar Pradesh

translate

Home » मेरठ » ब्रेकिंग न्यूज़ » मेरठ में होटल में पकड़े गए युवक-युवती:हिंदू संगठन के लोगों का हंगामा, जांच के लिए पहुंची पुलिस

मेरठ में होटल में पकड़े गए युवक-युवती:हिंदू संगठन के लोगों का हंगामा, जांच के लिए पहुंची पुलिस

मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के यू पॉकेट के निशांत होटल में गुरुवार को युवक-युवती गलत तरह से पकड़े गए। मौके पर हिंदू संगठन के लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया। हिंदू कार्यकर्ताओं ने जब होटल स्टॉफ से होटल एंट्री रजिस्टर दिखाने को कहा तो स्टाफ ने उनके साथ बदत्तमीजी कर दी।वहीं सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक-युवती की पहचान कर उनके परिवार को भी सूचित किया जा रहा है।

लवजेहाद की मिली थी सूचना

विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री बंटी बजरंगी द्वारा बताया गया कि उनको सूचना मिली थी कि इस होटल में लवजेहाद का मामला चल रहा है।जहां मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़कियों को होटल में लाया गया। जिसके बाद जब उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

 

कार्यकर्ताओं ने होटल स्टाफ से रजिस्टर दिखाने को कहा। तो स्टाफ ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए बदत्तमीजी कर दी तब इन लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस कर रही पूछताछ

थाना पुलिस ने होटल में जांच की तो वहां दो लड़कियां, दो लड़के मिले। उनको पुलिस थाने लाई है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। ये होटल अमन फौजी नामक आदमी का बताया जा रहा है जो भाजपा नेताओं के साथ फोटो डालता है। पुलिस अमन की क्रिमिनल हिस्ट्री भी चैक कर रही है।

 

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x